भाषा क्या है ?



भाषा क्या है ?

आदि मानव इंगितों और संकेतों से विचार विनिमय करता था ।
बाद में संकेतों और चेष्टाओं से होने वाली अभिव्यक्ति अपूर्ण मालूम पड़ी ।
अपने को पूर्ण रूप से अभिव्यक्त करने के लिए उसने इन संकेतों से
भाषा का निर्माण किया ।

भाषा के निर्माण के प्रमुख आधार ध्वनियाँ हैं और ध्वनियाँ के निर्माण में
शरीर के भीतर- बाहर की वायु मुख्य तत्व है ।

कण्ठ और जीभ इन दोनों वाग्यंत्रों का स्थान ध्वनि निर्माण में प्रमुख माना जाता है ।
ध्वनियों से शब्द बनते हैं,और शब्दों से वाक्य।
भाषा सार्थक शब्दों का समूह होती है ।
भाषा का प्रमुख उद्देश्य - अर्थ की अभिव्यक्ति
भाषा की सबसे छोटी इकाई- ध्वनि

लिखित भाषा में ध्वनि का प्रतिनिधि चिह्न वर्ण कहलाता है ।
भाषा का मूलाधार वाक्य है ।

मोटे तौर पर भाषा दो प्रकार की होती है- कथित और लिखित
कथित में हम भाषा का खुलकर प्रयोग करते हैं ।
लिखित भाषा में बड़े सोच और सावधानी की जरूरत है ।
भाषा संबंधी नियमों पर ध्यान रखना पड़ता है ।

भाषा का क्षेत्रीय रूप बोली कहलाता है ।
हिंदी और संस्कृत की लिपि का नाम ' देवनागरी ' है ।




@iamchandruss 


Comments