Posts

Showing posts from February, 2022

Trial and Error Learning - E.L. Thorndike

Image
Youtube Trial and Error Learning E.L. Thorndike ( 1874 - 1949 ) American Psychologist Father of Educational Psychology Learning is the result of associations between stimuli and response. Cat experiment Subject - cat Stimulus- Fish Motivation-smell Drive- Hunger Laws of Learning Primary Laws (3) Secondary Laws (8) Primary Laws Law of Effect Law of Readiness Law of Exercise Secondary Laws Law of Primacy Law of Recency Law of Intensity and Stimulus Law of Multiple Response Law of Set or Attitude Law of Analogy and Assimilation Law of Associative Shifting Law of Partial Activity Questions ' Law of Readiness ' related to Learning theory was proposed by : 1. Ausubel 2. Skinner 3. Thorndike 4. Pavlov @iamchandruss

विशेषण

Image
Youtube विशेषण  महावीर अर्जुन ने अपने तीखे बाणों से कठोर धरती में छेद करके  शीतल जल निकाल दिया ।  विशेषण वह विकारी शब्द है जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है ।  विशेषण जिस शब्द की विशेषता बताता है, उसे विशेष्य कहते हैं ।  चार भेद  1. गुणवाचक  2. संख्यावाचक  3. परिमाणवाचक  4. सार्वनामिक  1. गुणवाचक विशेषण  मैं मीठा आम लूंगा । अगले महीने हमारी परीक्षा है ।  लंबा आदमी दूर से ही देखा जाता है ।  जिस शब्द से संज्ञा या सर्वनाम के सभी प्रकार के गुणों का बोध हो उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं ।  2. संख्यावाचक विशेषण  दो पुस्तकें मेरे लिए ले आना । कक्षा में पच्चीस विद्यार्थी बैठे हुए हैं ।  जिस विषय से किसी संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का बोध होता है उसे संख्यावाचक विशेषण कहते हैं ।  दो भेद  - निश्चित संख्यावाचक विशेषण  - अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण  निश्चित संज्ञा वाचक - इससे संज्ञा या सर्वनाम की निश्चित संख्या का बोध होता है । अनिश्चित संख्यावाचक - इससे संज्ञा या सर्वनाम की बहुता या उ...

भविष्यत् काल

Image
Youtube भविष्यत् काल  श्याम पत्र लिखेगा ।  शायद आज शाम को वह आए ।  क्रिया के जिस रूप से आनेवाले काल का बोध हो उसे भविष्यत् काल कहते हैं ।  दो भेद  सामान्य भविष्यत् काल  संभाव्य भविष्यत् काल  1. सामान्य भविष्यत् काल   श्याम पत्र लिखेगा । वह आएगा । वह चलेगा ।  क्रियाधातु + एगा  क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात होता है कि कार्य भविष्य में हो रहा है, उसे सामान्य भविष्यत् काल कहते हैं ।  2. संभाव्य भविष्यत् काल  श्याम पत्र लिखे । वह आए ।  क्रियाधातु + ए  क्रिया के जिस रुप से कार्य के भविष्य में होने की संभावना का बोध हो, उसे संभाव्य भविष्यत् काल कहते हैं ।  @iamchandruss 

भूतकाल

Image
Youtube भूतकाल  क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय या अतीत की घटना का बोध होता है  उसे भूतकाल कहते हैं ।  छह भेद  1. सामान्य भूतकाल 2. आसन्न भूतकाल  3. संदिग्ध भूतकाल  4. पूर्ण भूतकाल  5. अपूर्ण भूतकाल  6. हेतुहेतुमद् भूतकाल  1. सामान्य भूतकाल  बच्चा गया । श्याम ने कविता लिखी ।  क्रियाधातु + आ  बीते हुए समय के सामान्य रूप का ज्ञान करानेवाले क्रिया रूप को सामान्य भूतकाल कहते हैं । सामान्य भूतकालिक क्रियाएँ अकर्मक और सकर्मक दोनों हो सकती हैं । अकर्मक भूतकालिक क्रिया वाक्य में प्रयुक्त है तो वह कर्ता के लिंग और वचन के अनुसार रहती है । अगर वाक्य की क्रिया सकर्मक है तो कर्ता के साथ कर्ता कारक प्रत्यय ' ने ' जोड़ना है ।  ' ने '  जोड़ने के बाद क्रिया कर्ता को छोड़कर कर्म के लिंग और वचन के अनुसार रहती है ।  2. आसन्न भूतकाल  वह आया है । वे आये हैं ।  उसने पाठ पढ़ा है ।  उसने कविता पढ़ी है ।  क्रियाधातु + आ + है  क्रिया को समाप्त हुए अभी बहुत समय नहीं हुआ है, इसका बोध करानेवाले क्रिया रू...