Posts

Showing posts from March, 2022

Surviva Ep-2 ( Hindi PYQs and MCQs )

Image
SURVIVA - EPISODE 2  Questions  1. महादेवी वर्मा हिन्दी की प्रसिद्ध _____ हैं ।  A. कवयत्री  B. कवियत्री  C. कवियित्री  D. कवयित्री  2. इनमें कुमार अंबुज का कविता संग्रह कौन-सा है ?  A. किवाड़  B. एकांत संगीत  C. भग्नदूत  D. सांध्यगीत  3. ' आप _____ पूज्य अध्यापिका हैं । ' रिक्त स्थान की पूर्ति केलिए सही रूप :  A. अपनी  B. अपने  C. हमारा  D. हमारी  4. इनमें प्रगतिवादी कथाकार कौन है ?  A. इलाचंद्र जोशी  B. जैनेन्द्र कुमार  C. यशपाल  D. किशोरीलाल गोस्वामी  5. इनमें विशेषण का सही रूप क्या है ?  A. नन्ही चिड़िया B. नन्हे चिड़िया C. नन्हा चिड़िया D. नन्हीं चिड़िया 6. जयशंकर प्रसाद ने अधिकतर किस प्रकार के नाटक लिखे हैं ?  A. पारिवारिक  B. ऐतिहासिक  C. प्रतीकात्मक  D. समस्यात्मक  7. वीणा, पल्लव जैसे कविता संग्रह प्रकृति सौन्दर्य की मनोरम छटा हमारे सामने प्रस्तुत करते हैं । कवि कौन हैं ?  A. रामकुमार वर्मा  B. सुमित्रानंदन पंत  C....

Surviva Ep-1 ( Hindi PYQs and MCQs )

Image
Questions A. पूर्वी हिन्दी के अंतर्गत आनेवाली बोली कौन - सी है ? 1. ब्रज 2. अवधी 3. बुँदेली 4. मैथिलि B. हिन्दी गद्य साहित्य के विकास के साथ जुड़ी भाषा : 1. खड़ीबोली 2. अवधी 3. राजस्थानी 4. ब्रज C. ब्रजबोली और खड़ीबोली दोनों से संबंध रखनेवाली है : 1. पश्चिम हिन्दी 2. पूर्वी हिन्दी 3. राजस्थानी 4. बिहारी D. खड़ीबोली के व्यापक प्रचार से उल्लेखनीय काल : 1. आदिकाल 2. भक्तिकाल 3. आधुनिककाल 4. रीतिकाल E. बिहारी की रचना ' बिहारी-सतसई ' की भाषा : 1. अवधी 2. खड़ीबोली 3. ब्रज 4. मैथिली F. रीतिकाल की प्रमुख काव्य भाषा कौन-सी थी ? 1. खड़ीबोली 2. मैथिली 3. अवधी 4. ब्रज Answers A - 2 B - 1 C - 1 D - 3 E - 3 F - 4 @iamchandruss 

अवधी ( हिन्दी की प्रमुख बोलियाँ )

Image
हिन्दी की प्रमुख बालियाँ  अवधी इस बोली का केन्द्र- अयोध्या 'अयोध्या' का ही विकसित रूप 'अवध' है , जिससे अवधी शब्द बना है । उद्भव के संबंध में विवाद - अधिकांश विद्वान इसका संबंध अर्धमागधी अपभ्रंश से मानते हैं । - पालि की समानता के कारण कुछ लोग इस मत को नहीं मानते । अवधी का क्षेत्र - लखनऊ, इलाहाबाद, फतेहपुर, मिर्जापुर, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती, सुल्तानपुर इसमें साहित्य तथा लोकसाहित्य पर्याप्त मात्रा में हैं । प्रसिद्ध कवि - मुल्ला दाऊद, कुतुबन, जायसी, तुलसीदास, उस्मान, सबलसिंह Questions पूर्वी हिन्दी के अंतर्गत आनेवाली बोली कौन - सी है ? 1. ब्रज 2. अवधी 3. बुँदेली 4. मैथिलि @iamchandruss 

ब्रजभाषा ( हिन्दी की प्रमुख बोलियाँ )

Image
हिन्दी - उपभाषाएँ तथा बोलियाँ ब्रजभाषा ब्रज का पुराना अर्थ - पशुओं या गौओं का समूह पशुपालन के प्राधान्य के कारण यह क्षेत्र ब्रज कहलाया । इसी आधार पर इसकी बोली ब्रजभाषा कहलायी । इसका विकास शौरसेनी अपभ्रंश के मध्यवर्ती रूप से हुआ है । ब्रजभाषा का क्षेत्र - आगरा, मथुरा, अलीगढ, धौलपुर, मैनपुरी, एटा, बरेली तथा आसपास के क्षेत्र साहित्य और लोकसाहित्य दोनों ही दृष्टियों से संपन्न प्रमुख कवि - सूरदास, तुलसीदास, नंददास, रहीम, रसखान, बिहारी, देव, रत्नाकर सभी भक्त कवियों, रीतिकालीन कवियों ने अपनी रचनाएं इसी भाषा में लिखी हैं । Questions ब्रजबोली और खड़ीबोली दोनों से संबंध रखनेवाली है : 1. पश्चिम हिन्दी 2. पूर्वी हिन्दी 3. राजस्थानी 4. बिहारी @iamchandruss 

वापसी - कहानी ( उषा प्रियंवदा )

Image
वापसी - कहानी ( उषा प्रियंवदा ) सारांश स्टेशन मास्टर की नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद गजाधर बाबू बड़े उत्साह से अपने परिवार के साथ रहने की इच्छा लेकर घर लौटते हैं । रेलवे क्वार्टर में रह कर नौकरी करते हुए गजाधर बाबू को पैंतीस सालों तक परिवार से दूर रहना पड़ा था ताकि उनका परिवार शहर में सुख- सुविधाओं के बीच रह सके । नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने सोचा कि अब जिंदगी के बचे दिन अपने परिजनों के साथ बिताएंगे । घर लौटकर उन्होंने देखा कि परिवार के लोग अपने - अपने ढंग से जी रहे हैं । बेटा घर का मालिक बना हुआ है। बेटी और बहू घर का कोई काम नहीं करतीं । यदि उन्हें खाना बनाने को कहा जाए तो वे जानबूझ कर अधिक राशन खर्च कर देती हैं । इसलिए उनकी पत्नी ने रसोई की सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली है । घर के अन्य कामों के लिए नौकर रखा गया है, जिसकी कोई आवश्यकता ही नहीं है । परिवार के लिए सालों स्टेशन के क्वाटर में अकेले रहकर उन्होंने अपना जीवन गुजार दिया । आज परिवार के किसी सदस्य के मन में उनके प्रति कोई लगाव नहीं है। बच्चों के लिए वे केवल पैसा कमाने के साधन मात्र हैं। गजाधर...

पूस की रात - कहानी ( प्रेमचंद )

Image
Youtube पूस की रात कहानी ग्रामीण जीवन से संबंधित है, इस कहानी का नायक मामूली किसान हैं । उसके पास थोड़ी - सी जमीन है, जिस पर खेती करके वह गुजारा करता है लेकिन खेती से जो रकम मिलते है, वह ऋण चुकाने में निकल जाती है । सर्दियों में कंबल खरीदने केलिए उसने मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से तीन रूपये इकट्ठे किये हैं, लेकिन वह तीन रूपये भी महाजन ले जाता है । उसकी पत्नी मुन्नी इसका बहुत विरोध करती है । किंतु वह भी अंत में लाचार हो जाती है । हल्कू अपनी फसल की देखभाल के लिए खेत पर जाता है । उसके साथ उसका पालतु कुत्ता जबरा है, वही अंधकार और अकेलेपन में उसका साथी है । पौष का महीना है, ठंडी हवा बह रही है । हल्कू के पास चादर के अलावा औढ़ने को कुछ नहीं है । वह कुत्ते के साथ मन बहलाने की कोशिश करता है । किंतु ठंड से मुक्ति नहीं मिलती, तब वह पास के आम के बगीचे से पत्तियाँ इकट्ठी कर अलाव जलाता है । अलाव की आग से उसे राहत मिलती है । आग बुझ जाने पर भी शरीर की गरमाहट से वह चादर ओढ़े बैठा रहता है, उधर खेत में नीलगायें घुस जाती है । जबरा उनकी आहट से सावधान हो जाता है वह उन पर भौंकता है । हल्कू क...

आपका बंटी - उपन्यास ( मन्नू भंडारी )

Image
Youtube  आपका बंटी मन्नू भंडारी 1979 में प्रकाशित बालमनोविज्ञान पर आधारित यह उपन्यास विवाह विच्छेद की त्रासदी में पिस रहे एक बच्चे को केंद्र में रखकर लिखा गया था । उपन्यास के पात्र बंटी –  जो माता-पिता के होने के वाबजूद अनाथ की भांति जीवन व्यतीत करता है । शकुन – बंटी की माँ और कॉलेज की प्रिंसिपल अजय – बंटी का पिता वकील चाचा – शकुन और अजय का वकील डॉ. जोशी – शकुन जिससे तलाक के बाद विवाह करती है। अमी और जोत – डॉ. जोशी के बच्चे अतिरिक्त पात्र – मीरा, माली, आदि सारांश आपका बंटी उपन्यास   में मन्नू भंडारी ने पति-पत्नी के संबंध विच्छेद की समस्या से जूझता बंटी की मार्मिक दशा को बयाँ किया है । बंटी चाहता है कि उसके पापा-मम्मी दोनों साथ रहे किन्तु ऐसा नहीं हो पाता और दोनों का तलाक हो जाता है । बंटी के पापा मीरा नामक स्त्री के साथ रहने लगते है । यह सब देख शकुन को भी लगता है कि मैं ही क्यों ऐसे उदास जीवन बिताऊँ जबकि वो मीरा के साथ खुश है । इस लिए शकुन ने डॉ. जोशी से विवाह करने का फ़ैसला किया जिसके दो बच्चे भी है । बंटी ...

निर्मला - उपन्यास ( प्रेमचंद )

Image
Youtube निर्मला 1927 में लिखित प्रेमचंद मुख्य विषय दहेज का अभिशाप अनमेल विवाह के बुरे परिणाम भारतीय महिलाओं की विवशता और उत्पीड़न सारांश निर्मला उदयभानुलाल नाम के एक प्रसिद्ध वकील की चार संतानों में सबसे बड़ी बेटी का नाम है । निर्मला की एक छोटी बहन कृष्णा और दो छोटे भाई चंद्रभान और सूरजभान थे । निर्मला का रिश्ता एक वकील के सबसे बड़े बेटे भुवनमोहन सिन्हा के साथ तय किया गया । शादी की तारीख तय हो गई थी और शादी की तैयारी भी पूरी हो गई थी । इसी बीच निर्मला के पिता पर एक मुजरिम ने चाकू से हमला कर दिया । वे मारे जाते हैं । निर्मला की शादी उसके पिता की मृत्यु के बाद टूट जाती है । निर्मला की विधवा मां कल्याणी निराशा और लाचार हो जाती है । बेबसी की इस हालत में वह एक पंडित के कहने पर निर्मला की शादी एक बुजुर्ग वकील से कर देती है । निर्मला के पति तोताराम 40 वर्षीय वकील है । उनकी पहली पत्नी का निधन हो गया था । उनके तीन बेटे और एक विधवा बहन हैं । निर्मला जैसी युवा पत्नी मिलने के बाद वह अपने बच्चों से दूर और लापरवाह हो जाता है । दूसरी ओर तोता राम की बहन निर्मला के खिलाफ बच्चों क...