Posts

Showing posts from April, 2022

गिल्लू - रेखाचित्र ( महादेवी वर्मा )

Image
गिल्लू       - महादेवी वर्मा लेखिका इसमें गिलहरी जैसे एक चंचल और छोटे जीव के प्रति प्रेम का चित्रण किया है । एक बार लेखिका कि दृष्टि गिलहरी के एक छोटे से बच्चे पर पड़ी, जो अपने घोंसले से ज़मीन पर गिर गया था । गिलहरी के बच्चे को दो कौवे मिलकर अपना शिकार बनाने की तैयारी में जुटे थे । लेखिका ने गिलहरी के घायल बच्चे को बचाकर अपने रूम ले गई और उसका मरहम-पट्टी किया । तीसरे दिन गिलहरी का बच्चा इतना स्वस्थ हो गया था कि वह अपने पंजों से लेखिका की उंगली पकड़ने लगा था । लेखिका ने उसका नाम रखा ' गिल्लू ' । महादेवी जी ने फूल रखनेवाली एक हल्की डलिया में रुई बिछाकर तार से खिड़की पर लटका दिया था, जो अगले दो सालों तक गिल्लू के रहने का ठिकाना बन गया । लेखिका का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए वह विभिन्न उपाय करता था । भूख लगने पर वह चिक-चिक करके लेखिका को सूचना देता था । गिल्लू के जीवन के प्रथम वसंत में लेखिका ने उसके लिए खिड़की की जाली का कोना खोल दिया था । गिल्लू लेखिका को जगह-जगह छिपकर चौंकाता था और लेखिका की थाली में से सफाई के साथ खाना उठाकर खाता था । ज...

दुःख - कहानी ( यशपाल )

Image
दुःख - कहानी ( यशपाल ) पात्र :  दिलीप ,हेमा ,लड़का, लड़के की माँ कहानी का नायक दिलीप है । हेमा उसकी पत्नी है । एक छोटी सी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है । दिलीप ने अपनी पत्नी को दांपत्य जीवन में पूर्ण स्वतंत्रता दी थी । दिलीप भी वही स्वतंत्रता चाहता है अपनी पत्नी से । हेमा दिलीप के उसकी सहेली के साथ सिनेमा देख आने के कारण दिनभर रूठी रहकर दूसरे ही दिन माँ के घर चली गई । दिलीप का मन एकदम दुःखी हो जाता है । इस दुःखी मन को हल्का करने के लिए वह बाहर टहलने केलिए चला जाता है । शाम का वक्त था । बारिश भी थ। वह पार्क में एक बेंच में बैठ जाता है । वह सोचता है कि, यदि ठंड लग जाने से वह बीमार हो जाए, उसकी हालत खराब हो जाए, तो वह चुपचाप शहीद की तरह अपने दुःख को अकेला ही सहेगा । एक दिन मृत्यु दबे पाँव आएगी और उसके रोग के कारण, उसके सिर पर सांत्वना का हाथ फेर उसे शांत कर चली जाएगी । उस दिन उसे होकर हेमा अपने नुकसान का अंदाज़ा कर अपने व्यवहार के लिए पछताएगी । ऐसे विचार दिलीप के मन में आते है । कुछ देर बाद जब वह घर की ओर चलता है तब उसका ध्यान एक छोटा सा बालक पर पड़ता है ।...

Surviva Ep-3 ( Hindi PYQs and MCQs )

Image
SURVIVA ep 3 Questions  1. निम्नलिखित में से किस भाषा का विकास शौरसेनी अपभ्रंश से हुआ ?  A. गुजराती  B. पंजाबी C. मराठी  D. सिन्धी  2. ' शिवसिंह-सरोज ' का प्रकाशन कब हुआ ?  A. 1862 B. 1870 C. 1883 D. 1888  3. ' नाटक जारी है ' काव्य संग्रह के रचयिता हैं :  A. श्रीकांत वर्मा  B. चंन्द्रकान्द देवताले  C. धूमिल  D. लीलाधर जगूड़ी  4. निम्नलिखित में से ' आग और राग ' का कवि किसे कहा जाता है ?  A. दिनकर  B. निराला C. पंत D. प्रसाद  5. ' विश्वनाथ प्रसाद ' निम्नलिखित में से किस उपन्यास का पात्र है ?  A. दीर्घतपा B. कितने चौराहे  C. मैला आँचल  D. परती परिकथा  Answers  1. A 2. C 3. D 4. A 5. C @iamchandruss