Posts

Showing posts from December, 2021

भाषा की विशेषताएँ एवं प्रवृत्तियाँ

Image
भाषा की विशेषताएँ एवं प्रवृत्तियां  भाषा सामाजिक संपत्ति है । भाषा अर्जित संपत्ति है ।  भाषा परिवर्तनशील है । भाषा भाव-संप्रेषण का माध्यम है । भाषा अनुकरण से सीखी जाती है । भाषा परंपरागत वस्तु है । प्रत्येक भाषा की संरचना प्रथक होती है । @iamchandruss 

भाषा की परिभाषा

Image
https://www.youtube.com/iamchandruss भाषा की परिभाषा भारतीय विद्वान > 1, भाषा वह साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य अपने विचार दूसरों पर भली भांति प्रकट कर सकता है और दूसरों का विचार आप स्पष्टतया समझ सकते हैं । - कामताप्रसाद गुरु 2, मनुष्य और मनुष्य के बीच वस्तुओं के विषय में अपनी इच्छा और मति का आदान प्रदान करने केलिए व्यक्त ध्वनि संकेतों का जो व्यवहार होता है उसे भाषा कहते है । - डाॅ. श्याम सुन्दरदास 3, जिन ध्वनि चिह्नों द्वारा मनुष्य परस्पर विचार विनिमय करता है, उनको समष्टि रूप से भाषा कहते हैं । - बाबू राम सक्सेना पाश्चात्य विद्वान > 4, ध्वन्यात्मक शब्दों द्वारा विचारों का प्रकटीकरण ही भाषा है । - हेनरी स्वीट 5, भाषा उस स्पष्ट, सीमित तथा सुसंगठित ध्वनि को कहते हैं जो अभिव्यंजना केलिए नियुक्त की जाती है । - क्रोचे 6, विचारों की अभिव्यक्ति केलिए जिन व्यक्त एवं स्पष्ट ध्वनि संकेतों का व्यवहार किया जाता है , उन्हें भाषा कहते हैं । - गार्डिनर @iamchandruss

भाषा क्या है ?

Image
Youtube  भाषा क्या है ? आदि मानव इंगितों और संकेतों से विचार विनिमय करता था । बाद में संकेतों और चेष्टाओं से होने वाली अभिव्यक्ति अपूर्ण मालूम पड़ी । अपने को पूर्ण रूप से अभिव्यक्त करने के लिए उसने इन संकेतों से भाषा का निर्माण किया । भाषा के निर्माण के प्रमुख आधार ध्वनियाँ हैं और ध्वनियाँ के निर्माण में शरीर के भीतर- बाहर की वायु मुख्य तत्व है । कण्ठ और जीभ इन दोनों वाग्यंत्रों का स्थान ध्वनि निर्माण में प्रमुख माना जाता है । ध्वनियों से शब्द बनते हैं,और शब्दों से वाक्य। भाषा सार्थक शब्दों का समूह होती है । भाषा का प्रमुख उद्देश्य - अर्थ की अभिव्यक्ति भाषा की सबसे छोटी इकाई- ध्वनि लिखित भाषा में ध्वनि का प्रतिनिधि चिह्न वर्ण कहलाता है । भाषा का मूलाधार वाक्य है । मोटे तौर पर भाषा दो प्रकार की होती है- कथित और लिखित कथित में हम भाषा का खुलकर प्रयोग करते हैं । लिखित भाषा में बड़े सोच और सावधानी की जरूरत है । भाषा संबंधी नियमों पर ध्यान रखना पड़ता है । भाषा का क्षेत्रीय रूप बोली कहलाता है । हिंदी और संस्कृत की लिपि का नाम ' देवनागरी ' है । @iamchand...

K-TET pyqs

Image
Youtube  K-TET pyqs 1. Certificate का हिंदी शब्द : परिपत्र प्रपत्र प्रमाणपत्र प्रमाणित प्रति 2. हरिवंश राय बच्चन की आत्मकथा क्या भूलूं क्या याद करूं नीड़ का निर्माण फिर बसेरे से दूर उपयुक्त सभी 3. 'बीजक' नामक ग्रंथ में किसकी रचनाएँ संग्रहित हैं ? कबीर दास की तुलसीदास की बिहारी की सूरदास की 4. मोहन रेलगाड़ी से दिल्ली गया- यह ' रेलगाड़ी से ' में प्रयुक्त कारक कौन- सा है ? कर्ता कारक कर्म कारक करण कारक अपादान कारक 5. Percent का हिंदी शब्द : प्रतिशत प्रतिमान प्रतिलोम प्रतिलेखा 6. ' पृथ्वीराज रासो ' से संबंधित निम्नलिखित प्रस्तावों में कौन- सा गलत है ? वीरगाथा काल के प्रसिद्ध ग्रन्थ यह प्रबंध काव्य है चंदबरदाई द्वारा रचित इसमें उदयसिंह की वीरकृति का वर्णन है Answers:  C,D,A,C,A,D @iamchandruss