Posts

Surviva Ep-2 ( Hindi PYQs and MCQs )

Image
SURVIVA - EPISODE 2  Questions  1. महादेवी वर्मा हिन्दी की प्रसिद्ध _____ हैं ।  A. कवयत्री  B. कवियत्री  C. कवियित्री  D. कवयित्री  2. इनमें कुमार अंबुज का कविता संग्रह कौन-सा है ?  A. किवाड़  B. एकांत संगीत  C. भग्नदूत  D. सांध्यगीत  3. ' आप _____ पूज्य अध्यापिका हैं । ' रिक्त स्थान की पूर्ति केलिए सही रूप :  A. अपनी  B. अपने  C. हमारा  D. हमारी  4. इनमें प्रगतिवादी कथाकार कौन है ?  A. इलाचंद्र जोशी  B. जैनेन्द्र कुमार  C. यशपाल  D. किशोरीलाल गोस्वामी  5. इनमें विशेषण का सही रूप क्या है ?  A. नन्ही चिड़िया B. नन्हे चिड़िया C. नन्हा चिड़िया D. नन्हीं चिड़िया 6. जयशंकर प्रसाद ने अधिकतर किस प्रकार के नाटक लिखे हैं ?  A. पारिवारिक  B. ऐतिहासिक  C. प्रतीकात्मक  D. समस्यात्मक  7. वीणा, पल्लव जैसे कविता संग्रह प्रकृति सौन्दर्य की मनोरम छटा हमारे सामने प्रस्तुत करते हैं । कवि कौन हैं ?  A. रामकुमार वर्मा  B. सुमित्रानंदन पंत  C....

Surviva Ep-1 ( Hindi PYQs and MCQs )

Image
Questions A. पूर्वी हिन्दी के अंतर्गत आनेवाली बोली कौन - सी है ? 1. ब्रज 2. अवधी 3. बुँदेली 4. मैथिलि B. हिन्दी गद्य साहित्य के विकास के साथ जुड़ी भाषा : 1. खड़ीबोली 2. अवधी 3. राजस्थानी 4. ब्रज C. ब्रजबोली और खड़ीबोली दोनों से संबंध रखनेवाली है : 1. पश्चिम हिन्दी 2. पूर्वी हिन्दी 3. राजस्थानी 4. बिहारी D. खड़ीबोली के व्यापक प्रचार से उल्लेखनीय काल : 1. आदिकाल 2. भक्तिकाल 3. आधुनिककाल 4. रीतिकाल E. बिहारी की रचना ' बिहारी-सतसई ' की भाषा : 1. अवधी 2. खड़ीबोली 3. ब्रज 4. मैथिली F. रीतिकाल की प्रमुख काव्य भाषा कौन-सी थी ? 1. खड़ीबोली 2. मैथिली 3. अवधी 4. ब्रज Answers A - 2 B - 1 C - 1 D - 3 E - 3 F - 4 @iamchandruss 

अवधी ( हिन्दी की प्रमुख बोलियाँ )

Image
हिन्दी की प्रमुख बालियाँ  अवधी इस बोली का केन्द्र- अयोध्या 'अयोध्या' का ही विकसित रूप 'अवध' है , जिससे अवधी शब्द बना है । उद्भव के संबंध में विवाद - अधिकांश विद्वान इसका संबंध अर्धमागधी अपभ्रंश से मानते हैं । - पालि की समानता के कारण कुछ लोग इस मत को नहीं मानते । अवधी का क्षेत्र - लखनऊ, इलाहाबाद, फतेहपुर, मिर्जापुर, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती, सुल्तानपुर इसमें साहित्य तथा लोकसाहित्य पर्याप्त मात्रा में हैं । प्रसिद्ध कवि - मुल्ला दाऊद, कुतुबन, जायसी, तुलसीदास, उस्मान, सबलसिंह Questions पूर्वी हिन्दी के अंतर्गत आनेवाली बोली कौन - सी है ? 1. ब्रज 2. अवधी 3. बुँदेली 4. मैथिलि @iamchandruss 

ब्रजभाषा ( हिन्दी की प्रमुख बोलियाँ )

Image
हिन्दी - उपभाषाएँ तथा बोलियाँ ब्रजभाषा ब्रज का पुराना अर्थ - पशुओं या गौओं का समूह पशुपालन के प्राधान्य के कारण यह क्षेत्र ब्रज कहलाया । इसी आधार पर इसकी बोली ब्रजभाषा कहलायी । इसका विकास शौरसेनी अपभ्रंश के मध्यवर्ती रूप से हुआ है । ब्रजभाषा का क्षेत्र - आगरा, मथुरा, अलीगढ, धौलपुर, मैनपुरी, एटा, बरेली तथा आसपास के क्षेत्र साहित्य और लोकसाहित्य दोनों ही दृष्टियों से संपन्न प्रमुख कवि - सूरदास, तुलसीदास, नंददास, रहीम, रसखान, बिहारी, देव, रत्नाकर सभी भक्त कवियों, रीतिकालीन कवियों ने अपनी रचनाएं इसी भाषा में लिखी हैं । Questions ब्रजबोली और खड़ीबोली दोनों से संबंध रखनेवाली है : 1. पश्चिम हिन्दी 2. पूर्वी हिन्दी 3. राजस्थानी 4. बिहारी @iamchandruss 

वापसी - कहानी ( उषा प्रियंवदा )

Image
वापसी - कहानी ( उषा प्रियंवदा ) सारांश स्टेशन मास्टर की नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद गजाधर बाबू बड़े उत्साह से अपने परिवार के साथ रहने की इच्छा लेकर घर लौटते हैं । रेलवे क्वार्टर में रह कर नौकरी करते हुए गजाधर बाबू को पैंतीस सालों तक परिवार से दूर रहना पड़ा था ताकि उनका परिवार शहर में सुख- सुविधाओं के बीच रह सके । नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने सोचा कि अब जिंदगी के बचे दिन अपने परिजनों के साथ बिताएंगे । घर लौटकर उन्होंने देखा कि परिवार के लोग अपने - अपने ढंग से जी रहे हैं । बेटा घर का मालिक बना हुआ है। बेटी और बहू घर का कोई काम नहीं करतीं । यदि उन्हें खाना बनाने को कहा जाए तो वे जानबूझ कर अधिक राशन खर्च कर देती हैं । इसलिए उनकी पत्नी ने रसोई की सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली है । घर के अन्य कामों के लिए नौकर रखा गया है, जिसकी कोई आवश्यकता ही नहीं है । परिवार के लिए सालों स्टेशन के क्वाटर में अकेले रहकर उन्होंने अपना जीवन गुजार दिया । आज परिवार के किसी सदस्य के मन में उनके प्रति कोई लगाव नहीं है। बच्चों के लिए वे केवल पैसा कमाने के साधन मात्र हैं। गजाधर...